मुनिकीरेती। उत्तराखंड के मुनिकीरेती में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फिरोजाबाद से स्कूली बच्चों के ग्रुप को लेकर आ रही बस मुनिकीरेती स्थित पीडब्ल्यूडी चौराहे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए, जबकि बस चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। अन्य बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।
इस घटना ने एक बार फिर स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा और उनकी तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की नियमित फिटनेस जांच और ब्रेक सिस्टम की जांच बेहद जरूरी है।




