टिहरी। उत्तराखंड पुलिस में नई नियुक्ति के तहत सरिता डोबाल को टिहरी जनपद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वह अब टिहरी जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगी।

सरिता डोबाल की नियुक्ति के साथ ही एक खास संयोग भी चर्चा में है। उनके पति प्रमेन्द्र सिंह डोबाल वर्तमान में राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर तैनात हैं। ऐसे में पति-पत्नी दोनों प्रदेश के महत्वपूर्ण जनपदों की पुलिस कमान संभाल रहे हैं।

सरिता डोबाल की टिहरी में नियुक्ति को पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब उनके नेतृत्व में टिहरी पुलिस की आगामी कार्ययोजना, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर नई दिशा देखने को मिलेगी।

NEWS DEKHO INDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *