देहरादून, 26 सितंबर। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच शनिवार को कई जिलों में जमकर बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा ऊधम सिंह नगर जिले में दर्ज की गई। गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी और गदरपुर में 86.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

नैनीताल जिले के कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी और धारी में 66.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई। चंपावत के पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी और चंपावत में 60.5 मिमी बारिश हुई।

पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी और कालागढ़ में 52.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अल्मोड़ा के जैंती में 63.0 मिमी, शीतलाखेत में 61.5 मिमी और रानीखेत में 57.5 मिमी बारिश हुई।

देहरादून जिले में निरंजनपुर में 57.0 मिमी, रायवाला में 20.5 मिमी और चकराता में 18.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी और बेरीनाग में 38.0 मिमी बारिश हुई।

बागेश्वर के डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी और लिटी में 34.0 मिमी, जबकि उत्तरकाशी के जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी और हर्षिल में 33.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

चमोली जिले के पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी और गौचर में 38.5 मिमी बारिश हुई। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी और सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

हरिद्वार जिले में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी और हरिद्वार में 19.5 मिमी, जबकि टिहरी गढ़वाल के चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी और नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आपदा प्रबंधन केंद्र सतर्क

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है और मौसम संबंधी अलर्ट आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि लोग समय रहते सावधानी बरत सकें।

  1. मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *