मुनिकीरेती। मां गंगा रामलीला समिति की ओर से आगामी रामलीला आयोजन को लेकर धार्मिक विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। 14 बीघा रामलीला खेल मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने सहभागिता की। उन्होंने रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस अवसर पर सभासद स्वाति पोखरियाल, गजेंद्र सिंह सजवाण, समिति अध्यक्ष संदीप परमार, सलाहकार देवेंद्र दत्त जोशी, धर्माचार्य दिनेश सेमल्टी, उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी, महासचिव अनिल बडोनी सहित मनीष भट्ट, जितेंद्र उनियाल, संजय पांजा, गंगा रावत, अर्पित रावत, बीना जोशी तथा अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट मौजूद रहे।
हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ ही रामलीला आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल देखने को मिला।
