मुनिकीरेती। मुनिकीरेती-ढालवाला निवासी एवं वनस्थली विद्या पीठ की छात्रा कृतिका पैन्यूली ने अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
अपने सपनों का साकार करो के ध्येय वाक्य के साथ रूस के रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में 11-17 सितंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विश्व के विभिन्न देशों के 10 हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें भारत के विभिन्न यूनिवर्सिटी के 194 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
इन 194 योग्य युवाओं में ढालवाला निवासी कृतिका पैन्यूली भी शामिल रही। इस तरह से उत्तराखंड की बेटी कृतिका पैन्यूली से दुनियां में देश और राज्य का नाम रोशन किया। कृतिका के पिता सुरेश चंद्र पैन्यूली राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नरेन्द्रनगर में फार्मेसी अधिकारी हैं तथा माता डॉक्टर रश्मि पैन्यूली सामाजिक प्रतिष्ठित कवियत्री हैं। कृतिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव से प्रतिभाग कर लौटी कृतिका ने अपने अनुभवों को शानदार बताया। कहा कि दुनिया जहां के युवाओं ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते संस्कृति से लेकर ज्ञान-विज्ञान और विकास को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *