मुनिकीरेती। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपोत्सव के इस विशेष अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व समाज में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करता है। सभी क्षेत्रवासी इस त्योहार को आपसी सौहार्द, उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं तथा जरूरतमंद लोगों की खुशियों में भी सहभागी बनें।

पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो और मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र निरंतर विकास, शांति और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *