ऋषिकेश, 22 नवंबर। ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगा में नहाने गए जयपुर निवासी युवक और युवती अचानक लापता हो गए। दोनों के नदी किनारे मोबाइल फोन और कपड़े मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और गंगा में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के मुताबिक, जयपुर निवासी लवेश साटीवाल (26) और चेतना मीणा (27) अपने दो अन्य साथियों राजकुमार मीणा और उनकी पत्नी के साथ शिवपुरी स्थित एक कैंप में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच लवेश और चेतना अपने साथियों को बिना बताए गंगा किनारे नहाने चले गए। बाद में उन्होंने फोन कर अपने साथियों को भी मौके पर बुलाया।
जब राजकुमार मीणा वहां पहुंचे तो दोनों गायब मिले। गंगा किनारे उनके मोबाइल फोन और कपड़े मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद SDRF के डीप डाइवरों ने गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस और बचाव दल लगातार दोनों की तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
लापता युवक की पहचान लवेश साटीवाल (26), पुत्र सुरेश साटीवाल, निवासी जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह राजस्थान सरकार के विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताए गए हैं। वहीं युवती की पहचान चेतना मीणा (27), पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रतापनगर, जयपुर के रूप में हुई है।
गंगा किनारे मिले मोबाइल और कपड़े, तलाश जारी
शिवपुरी में हुई इस घटना के बाद दोनों के परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। पुलिस और SDRF की टीमें गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *