मुनिकीरेती-ढालवाला। सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को पेंशनर्स भवन, ढालवाला में संगठन अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा सचिव भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और गोल्डन कार्ड योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने शासन से गोल्डन कार्ड के अंतर्गत OPD की सुविधा निःशुल्क किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि OPD सुविधा मुफ्त उपलब्ध होगी तो पेंशनर्स को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अस्पताल में भर्ती होने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट सहित अन्य अस्पतालों का लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि पेंशनर्स को पूर्व की भांति स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सकें।

उन्होंने बताया कि करीब 35 हजार पेंशनर्स गोल्डन कार्ड योजना से वंचित हैं, जबकि इनमें से बड़ी संख्या में पेंशनर्स पुनः योजना से जुड़ना चाहती है। संगठन ने शासन से मांग की कि ऐसे पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड योजना में दोबारा शामिल होने के लिए एक और अवसर प्रदान किया जाए।

संगठन के सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के पेंशनर्स के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई, ताकि बुजुर्ग पेंशनर्स को उपचार एवं पंजीकरण के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान विदेश की जेल में बंद इन्द्रमणि नौटियाल की सहायता के लिए सदस्यों ने सहयोग राशि एकत्रित की। एकत्रित धनराशि उनके परिवार को प्रेषित की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले हरिश्चन्द्र डंगवाल, विनोद द्विवेदी एवं लक्ष्मीप्रसाद उनियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में शीला रतूड़ी, उमा ड्यूडी, प्रेमवती पाण्डेय, पुष्पा उनियाल, लक्ष्मी बिष्ट, धीरज बाला शर्मा, खुशहाल सिंह राणा, गोपाल दत्त खण्डूड़ी, देवेंद्र दत्त जोशी, भोला सिंह बिष्ट, शिवदयाल उनियाल, प्रेमबहादुर थापा, अनूप कुमार जोशी, राम मोहन नौटियाल, दिगम्बर बेदवाल, जयपाल सिंह नेगी, विशालमणि पैन्यूली, मोहन सिंह रावत, भगवान सिंह सुरियाल, जितेन्द्र कण्डारी, ज्योति कुकरेती, जनार्दन प्रसाद उनियाल, लक्ष्मीप्रसाद रतूड़ी, शंकर दत्त पैन्यूली, कन्हैया लाल सेमवाल, कैलाश चन्द्र पैन्यूली, प्रेमदत्त डिमरी, सोहन सिंह राणा, सत्येन्द्र सिंह रावत, दरमियान सिंह जेठूड़ी, कृष्ण कुमार वर्मा, राम प्रसाद रयाल, अरविन्द तोमर, हंसलाल असवाल, गोरा सिंह पोखरियाल, प्रेम सिंह मस्तवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *