ऋषिकेश। शनिवार को मुनिकीरेती प्रेस क्लब के तत्वावधान में स्वामीनारायण आश्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष बड़थ्वाल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि स्व. बहुगुणा देश की राजनीति के एक सशक्त स्तंभ थे, जिन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवी संजय शास्त्री ने उनकी निर्भीकता और राजनीतिक सूझबूझ को याद करते हुए कहा कि वे जनता की भावनाओं को भली-भांति समझते थे।

कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कहा कि स्व. बहुगुणा जैसा जननेता दुर्लभ होता है, जो हर व्यक्ति की समस्या को सुनकर उसके समाधान के लिए प्रयासरत रहता था।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्य चन्द्र सिंह चौहान ने भी बहुगुणा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी के आदर्श आज भी समाज और राजनीति के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में स्वामीनारायण आश्रम के सुनील भगत, पूर्व दायित्वधारी रमेश उनियाल, भगवती प्रसाद भट्ट, विनोद ध्यानी, संदीप शास्त्री, सुदीप पंचभैया, रीना उनियाल, इंद्र आर्य सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और स्व. बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *