मुनि की रेती। प्रेस क्लब मुनि की रेती की आपातकालीन बैठक में संगठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यचन्द्र चौहान ने अचानक अपने पद से मुक्त होने की घोषणा करते हुए नए अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा।

 

बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संजय बडोला को अध्यक्ष, युवा आशीष लखेड़ा को महासचिव, सुदीप पंचभैया एवं भारत भूषण कुकरेती को उपाध्यक्ष, धनीराम को कोषाध्यक्ष तथा नवीन चंद्रा और गिरीश चंद्र भट्ट को सह सचिव चुना गया। वहीं आशीष कुकरेती, सतेन्द्र चौहान, आनंद बहुगुणा सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ।

 

बैठक में भारत भूषण कुकरेती ने पूर्व अध्यक्ष सूर्यचन्द्र सिंह चौहान को प्रेस क्लब का आजीवन संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उन्हें निर्विरोध संरक्षक चुना। इस निर्णय को संगठन की एकजुटता और वरिष्ठ नेतृत्व के सम्मान की मिसाल बताया गया।

 

बैठक में प्रेस क्लब के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित कार्रवाई को पूरा करने के लिए अध्यक्ष संजय बडोला, महासचिव आशीष लखेड़ा और कोषाध्यक्ष धनीराम को अधिकृत किया गया।

 

नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से तत्काल अपना आधार कार्ड एवं फोटो कार्यालय में महासचिव को उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि निर्धारित समय से पहले रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

 

बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर नई कार्यकारिणी के गठन एवं रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की प्रक्रिया को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। नई कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने और प्रेस क्लब की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *