उत्तराखंड की सियासत में हलचल: रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी!

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल पहले भी कांग्रेस में सक्रिय रह चुके हैं और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

रामशरण नौटियाल अप्रैल 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अब कांग्रेस में उनकी वापसी की खबर ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। उनके पुराने राजनीतिक अनुभव और चकराता क्षेत्र से जुड़ाव के कारण इस घटनाक्रम पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

न्यूज़ देखो इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *