ऋषिकेश 3 फरवरी
बेहद सादगी पूर्वक मनाया गया 18वां सुंदरकांड पाठ
ऋषिकेश क्षेत्र में श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 18वां सुंदरकांड पाठ अत्यंत श्रद्धा एवं सादगी के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित भक्तों ने देश, समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
आयोजक:
श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट
