प्रेस विज्ञप्ति
- आज मान्यता प्राप्त विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन देहरादून रोड स्थित संकुल केंद्र के विद्यालय में किया गया जिसमें सभी विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शक्ति प्रसाद भट्ट जी को माला पहना कर एवं आए अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी का स्वागत करते हुए उपाध्यक्ष राहुल रावत जी कहा कि होली के पावन पर्व सभी मिलजुल एक दूसरों से गले मिल कर त्यौहार मनाते है समर त्रिपाठी द्वारा। आज बिरज में होरी रे, रसिया के गाने के साथ किया गया जिसे सभी ने सराहा ऋषिकेश के प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर जी ने सर्व प्रथम
“ए मेरी जोहरा जबीं तुझे मालूम नहीं, तू अभी तक है हंसी” इस गाने के साथ किया जिसपर उपस्थित सभी लोग नाचने पर मजबूर हो गए महासचिव राजीव थपलियाल जी ने गोपाल भटनागर जी को माला पहना कर स्वागत किया।
अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि होली
यह प्रेम और क्षमा का समय है । यह रंगों के माध्यम से प्रेम पाने और प्रेम किए जाने की खुशी को व्यक्त करने का समय है। होली रिश्तों में नई जान डालने, संबंधों को मजबूत करने और रंगों के जरिए उन लोगों से जुड़ने का सही समय है जिनसे आप जुड़ना चाहते थे। होली रंगों के माध्यम से प्रेम का इजहार करने का दिन है।
आइए हम सब इस दिन को यादगार बनाए ओर जो रूठे हैं उन्हें मनाए । कार्यक्रम में उपस्थित महासचिव राजीव थपलियाल ने आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में नमामि नर्मदा संघ की अध्यक्ष सुशीला सेमवाल , नर्सिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष हर्ष व्यास, बड़ीबिल्डिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के राजेश पांडे , वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा , मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड की उपाध्यक्ष गीता त्रिपाठी,मधुर जखमोला , दीपक विष्ट, राकेश त्यागी,संजय पांडे, राहुल त्रिपाठी,जयपाल सिंह , श्रीमती किरण कुकरेजा , सुश्री रेखा शर्मा पार्षद नगर निगम ऋषिकेश सरोजनी थपलिया जी का स्वागत किया गया इसके अलावा मुख्य रूप से प्रधानाचार्य शिवकुमार भारद्वाज, श्रीमती मृदुला सक्सेना, श्रीमती प्रेमलता भट्ट सुनीता श्रीमती गीतांजलि आदि उपस्थित रहे
