श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 10 फरवरी को 15वाँ सुन्दरकाण्ड पाठ बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन श्री Swaminarayan आश्रम, शीशम झाड़ी, मुनि की रेती में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में पावन सानिध्य ऋषिराज श्री सुनील भगत जी का सान्निध्य प्राप्त होगा। सुन्दरकाण्ड पाठ का समय अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात सायं 6:00 बजे से गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समस्त जन-कल्याण, सुख-शांति एवं आध्यात्मिक उत्थान की भावना से किया जा रहा है। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है­।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *