नवीन चंद्र ऋषिकेश 9 अक्टूबर

कल करवाचौथ का त्योहार है पूरे देशभर में करवाचौथ की धूम मची है जिसके लिए महिलाएँ जमकर खरीदारी कर रही है जिससे बाजार भी गुलजार हो रखे है

ब्रत के पहले दिन मेहंदी लगाने का चलन है और मह्त्व भी होता है हाथ पर सजी मेहंदी को शुभता और प्रेम का प्रतीक माना जाता है जिस वजह से आज सारे ब्युटी पार्लर और बाजार मेहँदी लगवाने वाली महिलाओं से पैक रहे कुछ महिलाओं ने घर पर ही मेहँदी लगवाई

व्रत का महत्व

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है शाम को सज धज कर करवा माता और गणेश जी की पूजा की जाती है व्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य देकर और मिट्टी के करवा से जल चढ़ाने के बाद होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *