न्यूज़ देखो इंडिया 13अक्टूबर

मुनिकीरेती। मॉ भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति द्वारा 14 बीघा में गढ़वाली रामलीला का आयोजन 22 अक्तूबर से होगा। इस हेतु ध्वज स्थापना मंगलवार दिनाकं 14 अक्टूबर  को की जाएगी।

सोमवार को मॉ भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से उक्त जानकारी दी। बताया कि भव्य गढ़वाली रामलीला का आयोजन 22 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 14 बीघा नए मोटर पुल के पास स्थित मैदान में होगा। इसके लिए सभी आवश्यक  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

समिति ने बताया कि इसके लिए ध्वज स्थापना मंगलवार 14 अक्तूबर को होगी। अयोध्या स्थित हुनमानगढ़ी से  ध्वज समिति के पास पहुंच गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इसको लेकर लोगों  में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया  कि गढ़वाली रामलीला का उददेश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष अनिल राणा, सहसचिव कुसुम भटट, कोषाध्यक्ष राजेश रावत, सत्येंद्र रावत, रामकृष्ण पोखरियाल, रमेश पैन्यूली, विमल बडोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *