ऋषिकेश।
प्रेस क्लब मुनि की रेती की टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि नीलम बिजलवान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में स्वच्छता, विकास कार्यों और जनसुविधाओं में निरंतर सुधार हुआ है। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए सराहनीय कार्य किए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने प्रेस क्लब की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और सकारात्मक पत्रकारिता से विकास कार्यों को नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
