नवीन चंद्रा ऋषिकेश 7 अक्टूबर
आज ऋषिकेश के मधुबन आश्रम में 28वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गयी जिसका शुभारम्भ मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानन्द जी महाराज , श्री कृष्णा कुञ्ज आश्रम के महंत जगत गुरु कृष्णा चार्य , राम तपस्थली के महाराज दयाराम दास जी शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज द्विवेदी तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि शास्त्री ने मिलकर किया
भक्तो ने रस्सी के सहारे भगवान का रथ खिंचा और मार्ग में भक्तो ने फूलो की वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया पूरा मार्ग हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों से गुंजायमान हो गया
इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वान पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के साथ साथ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्य चन्द्र सिंह चौहान , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल समाजसेवी बचन पोखरियाल एवं कमल सिंह राणा आदि लोग उपस्थित थे
