ढालवाला मुनिकीरेती गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति नें होटल चंद्रा पैलेस मे बैठक का आयोजन कर आगामी कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड संस्कृति के संवाहक आशाराम जी की स्मृति मे आयोजित करने हेतु निर्णय लिया. इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों नें अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्यक्रम मे स्थानीय स्कूली छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभा का आंकलन कर उन्हें पुरुस्कृत किया जायेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक क्षेत्र मे कार्य कर रहे व्यक्ति को भी आशाराम व्यास स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा व उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमो का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक मे समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह कंडियाल, उपाध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, उपाध्यक्ष एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, डॉ0 सुनील दत्त थपलियाल,महिपाल बिष्ट, सुरेन्द्र भंडारी,धनीराम बिंजोला, भगतराम बिजलवाण, संतोष व्यास,प्रवीण व्यास, संजय बडोला आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *