हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा क्षेत्र कैलाश गेट में आयोजित 19वें भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ किया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन चन्द्र और महासचिव जसवीर नकटी ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ सुंदरकांड पाठ का समापन किया गया।
जय श्री राम 🚩 जय बजरंगबली
eId:1885040588361520 