चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) से बदरीनाथ धाम के बीच उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद पुलिस-प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
🔴 लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए दो अन्य हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर की स्थिति और उसमें सवार लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
प्रशासन की ओर से हादसे की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
