30 अक्टूबर 2026 | News Dekho India | मौसम समाचार
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में ज्यादा असर की संभावना
नैनीताल
चंपावत
पिथौरागढ़
बागेश्वर
चमोली
कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है।
