श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 13वें सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 13वें सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन–कीर्तन, चौपाइयों के पाठ एवं आरती के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र ने सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार होता है।

मीडिया प्रभारी जसवीर नकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मिथिलेश, सह संगठन मंत्री मुन्नी शर्मा, संयोजक मोहन बढ़ानी सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *