गंगा क्षेत्र कैलाश गेट में दिनांक कल श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में 21वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी के भजनों और चौपाइयों का रसपान किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति-मय हो गया और उपस्थित भक्तों ने जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की। संगीतमय सुंदरकांड ने सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *