धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित 16वां सुंदरकांड पाठ का समापन समारोह अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी के भजनों एवं सुंदरकांड पाठ का सामूहिक श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और एकता का संदेश प्रसारित होता है। भविष्य में भी इसी प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं समाज कल्याण की प्रार्थना की।
