प्रेस न्यूज ऋषिकेश
- श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 14वां सुन्दरकांड पाठ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी की आराधना की।
- सुन्दरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन एवं सामूहिक पाठ ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
- ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन चंद्र ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
- इस अवसर पर उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र, कोषाध्यक्ष पूजा एवं मीडिया प्रभारी जसवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।
- कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक मोहन बढ़ानी के कुशल नेतृत्व में मुन्नी शर्मा, वंश शर्मा, यश सतीश गरजोला सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
- समापन अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया तथा ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
